पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sheour News Mp News The Mercury Fell One Degree To 3060 The Night Will Remain Cold

दिन का पारा एक डिग्री गिरकर 30.60 पर पहुंचा, रात में अभी बनी रहेगी ठंड

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

श्योपुर | मौसम में लगातार बदलाव के साथ ही तापमान में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। यहां शुक्रवार को एक बार फिर अधिकतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। दिनभर मौसम ठंडा बना रहा और सुबह-शाम के साथ रात में भी सर्दी अभी बरकरार बनी हुई है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान बीते रोज की अपेक्षा एक डिग्री गिरकर 30.6 डिग्री पर आ गया, जबकि न्यूनतम पारा 14.6 डिग्री बना रहा। मौसम में अभी ठंडक आगामी दिनों में बनी रहेगी और 20 मार्च से यहां तापमान में उछाल नजर आएगा।
खबरें और भी हैं...