- Hindi News
- National
- Sheour News Mp News The Power Worker Donated Blood If His Brother Could Not Come From Gwalior To Give Blood To His Sister
बहन को खून देने ग्वालियर से नहीं आया पाया भाई तो बिजलीकर्मी ने किया रक्तदान
श्योपुर| जिला चिकित्सालय में भर्ती राधापुर की एक बीमार महिला को प्रसव पूर्व रक्त की जरूरत पड़ी तो उसके भाई को ग्वालियर से बुलाया गया, लेकिन दूरी ज्यादा होने की वजह से भाई समय पर नहीं पहुंच सका। डॉक्टर उसे कोटा रैफर करने की तैयारी कर रहे थे, तभी आयुष विभाग में पदस्थ श्याम नागर ने आपातकाल में रक्त उपलब्ध करवाने के लिए गौरव आचार्य से मदद मांगी। ओ निगेटिव ब्लड ग्रुप के डोनर ग्राम तलावड़ा निवासी रोहित जाट ने सूचना पर खुद ही जिला अस्पताल पहुंचकर रक्तदान किया। रोहित जाट बिजलीकर्मी है। परिजन ने रक्तदान के लिए सराहना की है।