- Hindi News
- National
- Sheopur News Mp News The Shopkeeper Should Not Close The Shop And Run Away So Patwari Should Sit At Every Shop First
दुकानदार दुकान बंद कर न भागें इसलिए पहले हर दुकान पर बैठाए पटवारी
कलेक्टर के निर्देश पर दुकानों पर सैंपलिंग शुरू
होली के पहले दुकानों से मिठाई व मावा सहित अन्य खाद्य पदार्थों की सैंपलिंग करने के आदेश कलेक्टर ने दिए, जिसके बाद फूड ऑफिसर ने शहर में कार्रवाई शुरू की, लेकिन नायब तहसीलदार राघवेंद्र कुशवाह के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई से दुकानों के सामने दो पटवारी सुबह से बैठा दिए, ताकि कार्रवाई के डर से दुकानदार दुकान बंद कर न भाग सकें।
रविवार को कलेक्टर के आदेश पर नायब तहसीलदार राघवेंद्र कुशवाह के निर्देशन में शहर की डेयरी से सैंपलिंग करने की कार्रवाई शुरू की गई। इसमें कार्रवाई से पहले दुकानें चिह्नित की गईं और इन दुकानों के सामने दो-दो पटवारियों को बैठा दिया गया, ताकि कार्रवाई होते हुए दूसरे दुकानदार दुकान बंद कर न भाग सकें। नायब तहसीलदार के साथ फूड ऑफिसर हनुमान मित्तल ने कार्रवाई की। जिसमें पाली रोड स्थित मनीष दूध डेयरी से पनीर, दूध, सांवरिया दूध डेयरी से मावा, बालाजी दूध डेयरी से मावा व घी, कैलादेवी दूध डेयरी से मावा और गिरवरधारी दूध डेयरी से घी व पनीर, मारवाड़ी स्वीट्स से मावा की मिठाई व मावा के सैंपल लिए। इनका पंचनामा बनाकर सैंपलों पर लगाया गया। नायब तहसीलदार राघवेंद्र कुशवाह ने बताया कि यह कार्रवाई प्रशासन की ओर से जारी बनी रहेगी।