पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sheour News Mp News Timely Registration And Vaccination Of Pregnant Women Is Necessary Mamta

गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीयन व टीकाकरण होना जरूरी: ममता

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

आंगनबाड़ी केंद्र पर हुई गर्भवती महिलाओं की गोद भराई

मातृ एवं शिशु मृत्यु दर कम करने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग के अभियान के तहत बुधवार को पांडोला आंगनबाड़ी केंद्र पर महिलाओं की बैठक हुई। मंगलवार को धुलेंडी का अवकाश होने के कारण बुधवार को इस बैठक में तीन गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की गई।

इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ममता शर्मा ने कहा कि मातृ एवं शिशु मृत्यु दर कम करने के लिए विभागीय अभियान में ग्रामीण क्षेत्र पर फोकस है। हर गर्भवती महिला समय पर आंगनबाड़ी में अपना पंजीयन और टीके लगवाएं। इससे जोखिम कम होगा और सार्थक नतीजे सामने आएंगे। गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व कोई जांच नहीं छूटे।

उन्होंने बताया कि इस अभियान में एएनएम और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका है। गर्भवती महिलाओं का समय पर चेकअप कराने के साथ ही फॉलोअप करने की जिम्मेदारी कार्यकर्ता की है।

पांडाेला बाग बस्ती में संचालित अांगनबाड़ी केंद्र पर गर्भवती की गाेद भराई करती महिलाएं।
खबरें और भी हैं...