पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sheour News Mp News To Improve The Traffic System The Wheels Had To Be Removed Till Now Napa Has Conducted Only The Survey

ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने ठेलों को हटाना था, अब तक नपा ने सिर्फ सर्वे ही कराया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सड़कों से फुटपाथ दुकानों और हाथ ठेलों को शिफ्ट करने क कलेक्टर ने दिए थे निर्देश

शहर में ट्रैफिक व्यवस्था के सुधार के लिए नगर पालिका में अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है, जबकि प्रशासक कलेक्टर प्रतिभा पाल ने नपा अफसरों को शहर की सड़कों पर लगे हाथ ठेलों को हटाने के निर्देश दिए थे। जिस पर नपा ने सर्वे भी कराया और ठेलों की गिनती की। लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नगर पालिका प्रशासन के द्वारा नहीं की गई।

शहर में सड़कों पर ही हाथ ठेले और बीच सड़क पर ही वाहनों को पार्क किया जा रहा है। नगर पालिका के सामने ही हाथ ठेले और अघोषित वाहनों की पार्किंग बना दी गई है। जहां लोग बीच सड़क पर ही वाहन खड़े कर रहे है। यहां प्रशासन ने बस स्टैंड में तो बस संचालकों के कहने पर सभी हाथ ठेले व गुमठियां हटा दी, लेकिन शहर के मैन बाजार, गांधी चौक और जयस्तंभ से हाथ ठेलों की हिम्मत नहीं दिखा पाया। जबकि यहां खरीदारों को भी बाजार में आने पर पार्किंग की कोई सुविधा नगर पालिका की ओर से नहीं दी गई।

जल्द ही होगी कार्रवाई

आनंद शर्मा, सीएमओ, नपा श्योपुर

गांधी चाैक पर लगे ठेले।
खबरें और भी हैं...