- Hindi News
- National
- Sheour News Mp News Two Lane Road To Be Built From Shyampur To Sabalgarh
श्यामपुर से सबलगढ़ तक टू लेन सड़क बनाई जाए
श्योपुर । मुरैना-श्योपुर राजमार्ग पर सबलगढ़ से श्यामपुर तक 50 किलोमीटर सिंगल रोड होने से आए दिन हादसों को देखते हुए टू लेन सड़क बनाने की मांग जोर पकड़ती जा रही है। इस संबंध में कांग्रेस, भाजपा सहित पंचायत प्रतिनिधियों ने मांग पत्र कलेक्टर को दिया है। इसमें बताया गया कि सड़क की चौड़ाई कम होने की वजह से इस सड़क पर दो बड़े वाहन एक साथ साइड नहीं ले पाते। ऐसे में साइड लेते समय आमने-सामने से गुजरने वाले दोनों वाहनों को एक-एक पहिया सड़क से नीचे उतारना पड़ता है। ऐसे में कई बार वाहन चालक हादसे के शिकार हो जाते हैं।