अपने हक को समझें और जागरूक बनंे उपभोक्ता
लुहाड़ में शासकीय उचित मूल्य की दुकान पर ग्राहकाें काे जागरूक करते लाेग।
श्योपुर | राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस 15 मार्च को मनाया जाएगा। उपभोक्ता जागरूकता सप्ताह के तहत गुरुवार को ग्राम लुहाड़ में शासकीय उचित मूल्य की दुकान पर जागो ग्राहक जागो कार्यक्रम किया। पर्चे के जरिए ग्रामीणों को उपभोक्ता हित के प्रति जागरूक किया। शासकीय उचित मूल्य की दुकान के विक्रेता चंद्रसिंह भदौरिया, पवन मीणा, लिपिक पहलवान मीणा, रामराज बैरवा, दुर्गाशंकर बैरवा, ओमप्रकाश बैरवा, रविंद्र मीणा आदि ग्रामवासी उपस्थित थे।