- Hindi News
- National
- Sheour News Mp News Urban Bodies And Panchayat Elections Will Be Held From Evm
ईवीएम से ही होंगे नगरीय निकाय व पंचायत चुनाव
मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयुक्त बसंतप्रताप सिंह ने नगरीय निकायों और पंचायतों की फोटोयुक्त मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य के पर्यवेक्षण के लिए कहा कि आगामी नगरीय निकाय एवं पंचायतों के आम-चुनाव ईवीएम से ही कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि त्रुटि रहित मतदाता सूची बनाना आयोग का पहला उद्देश्य है। श्री सिंह ने कहा कि मतदाता का नाम एक ही स्थान पर होना चाहिए। श्री सिंह ने कहा कि पर्यवेक्षक यह देखें की मतदाता सूची में दावे-आपत्तियों के लिए समुचित व्यवस्था की गई है कि नहीं। दावे-आपत्ति केंद्र में बैनर लगवाएं। दावे-आपत्ति केन्द्र नियमित रूप से खुलें। उन्होंने बताया कि वार्डों के परिसीमन के आधार पर प्रारूप मतदाता सूची बनाई गई है। आयोग की उप सचिव अजीजा सरशार जफर ने कहा कि कंट्रोल टेबल का वेरीफिकेशन ठीक ढंग से होना चाहिए।