पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sheour News Mp News Weather Started Changing Again Day Temperature Increased By One Degree In Strong Sunlight In 24 Hours

फिर बदलने लगा मौसम, 24 घंटे में तेज धूप से एक डिग्री बढ़ा दिन का तापमान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ओलावृष्टि और बारिश के बाद किसानों की बढ़ रही थी चिंता, अब तेज धूप से फसलों को होगा फायदा

मौसम साफ होते ही तापमान बढ़ने लगा है। रविवार को अधिकतम तापमान 26.6 और न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री दर्ज किया गया था लेकिन 24 घंटे बाद ही सोमवार को अधिकतम तापमान जहां एक डिग्री बढ़कर 27.6 पर पहुंच गया। जबकि न्यूनतम पारा रात में ठंडी हवा चलने से 1.4 डिग्री गिरकर 14.0 डिग्री नीचे आ गया। सोमवार को पूरे दिन मौसम साफ रहा। मंगलवार को भी तापमान एक से दो डिग्री तक बढ़ने की उम्मीद है।

जिले में हुई ओलावृष्टि और बारिश के साथ-साथ जम्मू कश्मीर व हिमालय की तरफ लगातार हो रही बर्फबारी का असर श्योपुर जिले में भी देखने को मिल रहा है। इसलिए कभी तेज ठंड तो कभी तेज गर्मी देखने को मिल रही है। पिछले एक सप्ताह से बूंदाबांदी, तेज बारिश और ओलावृष्टि भी कुछ जगहों पर हुई और तेज हवा भी चली। इसलिए तापमान घट-बढ़ रहा है। लेकिन दो दिन से आसमान साफ होने पर तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।

सोमवार की सुबह तो सर्द हवाएं चली और ठंडक रहीं, लेकिन इसके बाद तेज धूप निकली तो ठंड गायब हो गई। दोपहर ढाई से तीन बजे के बीच धूप में खड़ा होना मुश्किल होने लगा था।

आसमान साफ होने से फसलों को होगा फायदा

पिछले एक सप्ताह से कहीं तेज बारिश तो कहीं ओलावृष्टि होने से फसलों को नुकसान की आशंका जताई जा रही थी। लेकिन मौसम साफ होने से फसलों पर मंडरा रहा खतरा दूर हो गया है। जिन फसलों की पहले बोवनी हो गई थी वे कटने के लिए तैयार खड़ी हैं। खासकर सरसों की फसल की कटाई होली के त्योहार के बाद शुरू हो जाएगी। चना और सरसों की फसल भी कटने लगेगी। गेहूं की फसल में कटाई के लिए 15 से 20 दिन का लंबा वक्त लग सकता है लेकिन मार्च महीने के अंत तक अधिकतर फसलों की कटाई हो जाएगी। हालांकि धूप के तेवर और बढ़ेंगे जिससे तापमान में बढ़ोतरी होगी।
खबरें और भी हैं...