पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sheour News Mp News Wheat Procurement At Farmers Centers Busy In Harvesting Of Crops Will Start From 25

फसलों की कटाई में व्यस्त हुए किसान केंद्रों पर गेहूं की खरीदी 25 से शुरू होगी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिले में इस साल रिकॉर्ड 90 हजार हेक्टेयर में गेहूं की पैदावार हो सकती है

जिले में बार बार बिगड़ते मौसम को लेकर चिंतित किसानों ने रबी फसलों की कटाई का काम शुरू कर दिया है। जिले में चालू रबी सीजन में कुल 1 लाख 53 हजार हेक्टेयर रकबे में किसानों ने बोवनी की है। सरसों की फसल कटाई का काम 50 फीसदी हो चुका है। मसूर एवं चना की कटाई चल रही है। अगले कुछ दिनों में गेहूं की फसल काटने की तैयारी है।

जिले में इस साल रिकॉर्ड 90 हजार हेक्टेयर में गेहूं की पैदावार होगी। इसी माह 25 मार्च से समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी प्रारंभ होगी। इस संबंध में बीते रोज कलेक्टर प्रतिभा पाल ने खरीदी कार्य से जुड़े विभागीय अधिकारियों की तैयारी की समीक्षा की। कलेक्टर श्रीमती पाल ने निर्देश दिए हैं कि इस बार गेहूं की बंपर पैदावार की संभावना को देखते हुए खरीदी केंद्रों पर पुख्ता प्रबंध किए जाएं। गेहूं के भंडारण और परिवहन का काम सुचारू रूप से किया जाए। खरीदी केंद्रों पर तौल कांटे के साथ ही नमी मापक यंत्र, सिलाई धागे और बारदाने की पर्याप्त व्यवस्था की जाए।

कल से मंडियों में दो दिन रहेगी छुट्टी: मंडी गुरुवार और शुक्रवार को खुलेगी। इसके बाद शनिवार और रविवार दो दिन लगातार बंद रहेगी। 14 मार्च को बैंक बंद होने और और 15 मार्च को रविवार होने से छुट्टी रहेगी। वहीं 22 मार्च को रविवार, 25 मार्च को गुड़ी पड़वा और 28 मार्च को चौथा शनिवार और फिर 29 मार्च को रविवार होने से जिले की सभी 6 मंडियाें में अवकाश रहेगा।

श्याेपुर के पास खेत पर हार्वेस्टर से फसल तैयार करवाते किसान।
खबरें और भी हैं...