- Hindi News
- National
- Sheour News Mp News When Arrears Reached Bsnl Office To Cut Off Electricity Connection Deposited Five Lakh
बकाया होने बीएसएनएल दफ्तर की बिजली काटी कनेक्शन काटने घर पहुंचे तो पांच लाख जमा कराए
बकायादारों पर वसूली की कार्रवाई तेज, बिल जमा न करने पर बिजली कंपनी काट रही कनेक्शन
ग्रामीण इलाकों के साथ अब बिजली कंपनी ने शहरी व कस्बा क्षेत्रों में भी बिजली बिलों के बकायादारों से वसूली शुरू कर दी है। जिसमें बिल जमा न करने पर कंपनी के द्वारा कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जा रही है। शनिवार को बिजली कंपनी के अफसरों ने इसके तहत बकायादार बीएसएनएल के चार कनेक्शन काट दिए, जिसके बाद शहर सहित जिलेभर में ब्रॉडबैंड बंद हो गया।
शनिवार को बिजली कंपनी ने पहली कार्रवाई सरकारी दफ्तर से शुरू की, जिसमें सालों से बिजली बिल जमा नहीं करने वाले बीएसएनएल ऑफिस के चार बिजली कनेक्शन काट दिए गए। बिजली कंपनी के एई बघेल ने बताया कि बीएसएनएल दफ्तर पर बिजली बिल के 40 लाख रुपए बकाया चले आ रहे है, जिसे डिमांड के बाद भी जमा नहीं कराया गया, ऐसे में बिजली कनेक्शन काट दिए गए। जबकि शहर में भी बकायादार बिजली उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने की कार्रवाई की गई। यहां कंपनी के कर्मचारियों ने शहरभर से करीब 5 लाख रुपए की वसूली भी की, साथ ही 80 बिजली उपभोक्ताओं के बिजली बिल बकाया होने पर कनेक्शन काट दिए गए। इन बकायादारों पर कंपनी के 20 लाख रुपए बकाया बताए जा रहे है।
घरेलू कनेक्शन काटते बिजली कर्मचारी।