पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Raghunathpur News Mp News Wire Mesh Spread On Electric Poles Sparking Wind And Day Night Fault

बिजली के खंभों पर फैला तारों का जाल, हवा के साथ स्पार्किंग से दिन-रात हो रहे फॉल्ट

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बड़ौदा, विजयपुर व रघुनाथपुर क्षेत्र में पुरानी बिजली लाइन उपभोक्ताओं के लिए बनी समस्या

विजयपुर और बड़ौदा सहित अंचल भर में खुले पड़े ट्रांसफार्मर के सर्किट बॉक्स हादसों को खुला न्यौता दे रहे हैं। बड़ौदा कस्बे में कई जगह बिजली के खंभों पर तारों का जाल बिछा हुआ है। छोटी टोड़ी मोहल्ले में हाई वोल्टेज बिजली लाइन घरों के नजदीक झूल रही है। जिससे हर पल लोगों को जान माल को खतरे का डर रहता है। कई बार गंभीर हादसे होने के बाद भी बिजली वितरण कंपनी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है। ग्रामीण इलाकों में ट्रांसफार्मर के खुले हुए सर्किट बॉक्स के नजारे आम हैं। जिससे शार्ट सर्किट की भी आशंका के साथ फॉल्ट की समस्या भी बनी हुई है। ग्रामीण क्षेत्रों के लोग ट्रांसफार्मरों को सही कराने और इनमें सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कराने के लिए कई बार अधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं, फिर भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

मानकों और नियमों को दरकिनार करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं। जिससे ग्रामीणों को हादसे का डर सता रहा है। रघुनाथपुर और विजयपुर क्षेत्र में हर गली और चौराहे पर ट्रांसफार्मर रखे गए हैं। लेकिन इन ट्रांसफार्मरों में न तो गेट लगे हुए हैं और न ही किसी तरह के सुरक्षा के इंतजाम हैं और जहां गेट लगे हुए हैं उन्हें भी कभी बंद नहीं किया जाता है। इनके आसपास आने से मवेशियों की जान को खतरा बना ही रहता है। बीते दिनों अंचल के क्षेत्रों में विद्युत ट्रांसफार्मरों से टकराने से तीन मवेशियों की जान जा चुकी है। रघुनाथपुर के रहने वाले सुधीर गुप्ता, रवि सोनी, रवि गुप्ता आदि ने बताया कि खुले हुए ट्रांसफार्मर से मवेशियों को खतरा तो रहता है साथ ही बच्चों के खेलते वक्त भी खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने इसके लिए कई बार बिजली कंपनी को सुरक्षा मानकों को बढ़ाने के लिए शिकायत की है। लेकिन अभी तक एक भी क्षेत्र में इन ट्रांसफार्मर पर सुरक्षा के इंतजाम नहीं कराए गए हैं। ग्रामीणों ने यहां सुरक्षा के इंतजाम बढ़ाए जाने की मांग की है। वहीं बिजली वितरण कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि अब रोबोस फ्यूज लगाए जाने का काम शुरू किया गया है।

मोहल्ले में बिजली की लाइन में फाॅल्ट होने से परेशान हो रहे छात्र, क्योंिक वर्तमान में संचालित हो रही हैं परीक्षाएं

दांतरदा कस्बे की रजक बस्ती में बीते दो दिन से बिजली की लाइन में फाल्ट होने से ग्रामीण परेशान हैं। अनियंत्रित वोल्टेज के कारण पिछले सप्ताह कई घरों में विद्युत उपकरण फुंक गए थे। बिजली सप्लाई बंद होने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने केवल को सुधरवाए जाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि बस्ती से भैरव बाबा मंदिर तक लाइन पूरी तरह से खराब हो गई है। बिजली कंपनी के कर्मचारियों से कहने पर भी इस लाइन को सुधारा नहीं है। वहीं लाइन में फाल्ट होने से वॉल्टेज हाई हो रहे हैं। जिससे लोगों के घरों में रखे टीवी, फ्रिज, पंखे और एलईडी बल्व खराब हो जाने से लोगों का हजारों रुपए का नुकसान हो चुका है। बिजली विभाग इस ओर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।

हादसों का रहता है डर

गोविंद शुक्ला, निवासी, रघुनाथपुर

कई घटनाएं हो चुकी हैं

उमेश गौड़, निवासी, विजयपुर

बिजली संबंधी समस्या है तो वितरण केंद्र पर शिकायत करें, वहां होगा निराकरण

लोकेंद्र जाट, जेई, बिजली वितरण कंपनी बड़ौदा

बड़ौदा में खंभे पर फैले तारों के बीच सुधार कार्य करता बिजलीकर्मी।
खबरें और भी हैं...