- Hindi News
- National
- Sheour News Mp News Women Begin Preparations For 15 Day Gangaur Festival
15 दिवसीय गणगौर पर्व की पर महिलाओं ने शुरू की तैयारी
होलिकादहन के बाद महिलाएं 15 दिवसीय गणगौर पर्व के आयोजनों में व्यस्त हो गई है। होलिका दहन के मौके पर पूजन के साथ सुहागिन महिलाओं और कुंवारी कन्याओं का प्रिय गणगौर शुरू हो गया है। महिलाओं द्वारा अखंड सुहाग और कुंवारी कन्याएं इच्छित वर की कामना को लेकर चैत्र शुक्ल तीज पर 27 मार्च को गणगौर पर्व मनाएंगी। इसकी शुरुआत महिलाओं ने पारंपरिक रूप से ईशर एवं पार्वती की मूर्तियों की स्थापना करते हुए विधिविधान के साथ पूजन कर की। अब प्रतिदिन सुबह-शाम इनकी पूजा की जाएगी। मोहल्ले भर की महिलाएं और बालिकाएं बाग बगीचे और गणगौर पूजन स्थल पर देर रात तक नाच गाना करेंगी। श्योपुर, बड़ौदा,पांडोला, मानपुर, दांतरदा में खासतौर पर गणगौर पर्व का उल्लास रहेगा।