- Hindi News
- National
- Sheour News Mp News Women Should Liberate Themselves From Orthodox Traditions Suryavanshi
महिलाएं रुढ़िवादी परंपराओं से खुद को आजाद करें: सूर्यवंशी
दिशा परियोजना के तहत ग्राम गुवाड़ी में हुई महिला जागरूकता संगोष्ठी
दिशा परियोजना के तहत ग्राम गुवाड़ी में सोमवार को महिला जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें गांव की 135 महिलाओं ने भाग लिया। इस मौके पर परियोजना समन्वयक राहुल सूर्यवंशी ने कहा कि समाज में नारी के स्तर को ऊंचा उठाने व बराबरी का दर्जा देने की सबसे ज्यादा जरूरत है।
इसके लिए सबसे ज्यादा जरूरत है महिला सशक्तिकरण की। महिला सशक्तिकरण से तात्पर्य है कि महिलाओं की आध्यात्मिक, शैक्षिक, सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक शक्ति में वृद्धि करना, बिना इसके महिला सशक्तिकरण असंभव है। आज हर महिला समाज में धार्मिक रुढ़ियों, पुराने कायदे कानून में अपने आप को बंधा पाती है। ऐसे में हर महिला तमाम रुढ़ियों से खुद को मुक्त करे। उन्होंने महिला अधिकारों की जानकारी भी दी व चुप्पी तोड़ते हुए बिना झिझक के निरंतर आगे बढ़ने की बात कही। लड़कों की तरह बराबरी का दर्जा देते हुए लड़कियों को भी समान रूप से आगे बढ़ाने की जरूरत है। इस कार्यक्रम में दिशा टीम के रविप्रताप सिंह तोमर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कविता मीणा, सविता बाई , महिला युवा क्लब की सदस्यों ने भाग लिया।
ग्राम गुवाड़ी में कार्यक्रम के दाैरान महिलाअाें काे प्रेरित करते दिशा परियाेजना के समन्वयक।