- Hindi News
- National
- Karhal News Mp News World Women39s Day Oath Taken Collectively For Security Equality And Women Empowerment
विश्व महिला दिवस: सुरक्षा, समानता एवं नारी सशक्तिकरण के लिए सामूहिक शपथ ली
कराहल में नि:स्वार्थ संस्था ने किया महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम
महिला दिवस पर रविवार को जिले में महिला सशक्तिकरण विभाग और महिला बाल विकास विभाग की ओर से कोई कार्यक्रम नहीं हुआ। हालांकि नगरपालिका एवं स्वयंसेवी संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में महिला बाल विकास विभाग की कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। शहर में नगरपालिका द्वारा महिला अधिकार जागरूकता रैली निकाली गई। वहीं कराहल में नि:स्वार्थ संस्था द्वारा परियोजना कार्यालय पर महिलाओं ने नारी सशक्तिकरण के लिए शपथ ली। इस कार्यक्रम में 15 गांव की समुदाय आधारित संगठन की महिलाओं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। सुपरवाइजर सुषमा सोनी ने महिलाओं को उनके अधिकार के बारे बताया। बाल विवाह रोकने के लिए जागरूक किया। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया।
संस्था सदस्य कुलदीप ने बताया कि कार्यक्रम के आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर और अपने हकों के प्रति जागरूक करना था। संस्था सदस्य शिवनारायण, प्रेमलता मेहरा, अनिता सिंहल, रेखा सुमन, कुलदीप ओझा, शिवनारायण, उत्तम सिंह, सुल्तान, साहब सिंह, विक्रम, दिनेश , मोनू उपस्थित रहे।
कराहल में परियाेजना कार्यालय पर नारी सशक्तिकरण के लिए शपथ लेती महिलाएं।