पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

यादव ने श्योपुर विधायक से पूछा- सब ठीक तो है...

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

विधायक बाबू जंडेल के घर पहुंचकर जताई शोक संवेदनाएं, विधायक ने दिलाया भरोसा- मैं कांग्रेस के साथ

प्रदेश में चल रही सियासी हलचल के बीच कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव व प्रदेश के कृषि मंत्री सचिन यादव श्योपुर पहुंचे। वह कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल के घर उनके पिता के देहांत पर शोक संवेदना व्यक्त करने आए थे। यहां उन्होंने कहा कि प्रदेश में कमलनाथ की सरकार 5 साल पूरे करेगी। जबकि सिंधिया पर ट्वीट के मामले में उन्होंने कहा कि मैंने सिर्फ इतिहास बताया।

बुधवार को कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव, कृषि मंत्री सचिन यादव और सबलगढ़ के विधायक बैजनाथ कुशवाह श्योपुर आए। हेलीकॉप्टर से आए यादव सीधे सोंठवां गांव स्थित विधायक बाबू जंडेल के घर पहुंचे, जहां उन्होंने उनके पिता के देहांत पर शोक संवेदना व्यक्त की। जबकि कांग्रेस से ज्योतिरादित्य सिंधिया के इस्तीफा देने के साथ ही भाजपा की सदस्यता लेने और 22 विधायक के इस्तीफे के बाद सरकार चलाने को लेकर पूछे गए सवाल में उन्होंने कहा कि कमलनाथ सरकार 5 साल पूरे करेगी। वहीं जब उनसे पूछा गया कि उनके द्वारा सिंधिया के खिलाफ देश के इतिहास पर ट्वीट किया गया है तो यह बात कांग्रेस को पहले क्यों याद नहीं आए, आज जब वह इस्तीफा दे चुके है तब क्यों लिखा जा रहा है। इस पर उन्होंने कहा कि उन्होंने तो सिर्फ इतिहास बताया है। इसके बाद वह सोंठवा चले गए।

विधायक की कराई सीएम से बात... फिर बंद कमरे में की चर्चा:

विधायक के घर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे प्रदेश के कृषि मंत्री सचिन यादव ने मोबाइल से विधायक की प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ से चर्चा कराई गई। जिसमें उनके द्वारा पूछा गया कि सबकुछ ठीक है न। कोई दिक्कत तो नहीं। इस पर विधायक ने कहा कि कोई दिक्कत नही है और सबकुछ ठीक है। वह 14 मार्च को भोपाल पहुंच जाएंगे।

विधायक जंडेल के घर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव। यादव ने जंडेल की सीएम से बात कराई।
खबरें और भी हैं...