पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sheour News Mp News You Can Also Open A Savings Account In The Post Office Through Mobile

मोबाइल से भी खोल सकते हैं पोस्ट ऑफिस में बचत खाता

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शहर में डाक विभाग चला रहा है बचत खाता खोलने के लिए विशेष अभियान

बैंक से ज्यादा ब्याज पोस्ट ऑफिस में जमा राशि पर दिया जाता है। पोस्ट ऑफिस में बचत खाता खुलवाना आपको कई प्रकार के फायदे देता है। इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में खाता खोलने के लिए डाक विभाग अभियान चला रहा है। लोग घर बैठे भी अपना बचत खाता खोल सकते हैं।

डाक विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आप घर बैठे मोबाइल से जीरो बैलेंस पर पोस्ट ऑफिस द्वारा साले यह खाता खोल सकते हैं। एक सामान्य बचत खाते हैं मैं आपको 1000 से 5000 रुपए तक की न्यूनतम राशि भरकर खाता शुरू करना होता है, लेकिन यहां जीरो बैलेंस सेविंग अकाउंट में आपको इस अमाउंट को न रखने की छूट भी मिलती है। यदि आप भी अपना पोस्ट ऑफिस खाता खोलना चाहते हैं तो आप एक मोबाइल एप के द्वारा घर बैठे ही इसे ओपन कर सकते हैं। डाक विभाग के अधिकारियों के अनुसार इसके लिए आपको सबसे पहले इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक मोबाइल बैंकिंग एप को डाउनलोड करना होगा। इस एप को डाउनलोड करने के बाद आपको ओपन योर अकाउंट पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको अपने पेन नंबर को यहां दर्ज करना होगा।

आपको कंटिन्यू पर क्लिक करना होगा। कंटिन्यू पर क्लिक करने के बाद आपके पास एक ओटीपी भेजा जाएगा। इन स्टेप्स को पूरा करके आप अगले स्टेप में पहुंच जाएंगे जो एमपीआईएन सेट करना होगा। आधार की जानकारी भरनी होगी इसके बाद एक बार फिर से ओटीपी दर्ज करना होगा। ओटीपी दर्ज करना के बाद नया इंटरफेस खुलकर सामने आएगा।

खबरें और भी हैं...