वाहन की टक्कर से युवक गंभीर, ग्वालियर रैफर
घायल युवक की नहीं हो सकी पहचान
रविवार की दोपहर श्योपुर-पाली हाईवे स्थित रायपुरा के पास एक युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसके चलते वह सड़क पर अचेत होकर गिर पड़ा। युवक के सिर में गंभीर चोटें थी, युवक की जानकारी डायल 100 टीम को मिली तो वह उसे लेकर अस्पताल गए। जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे ग्वालियर रैफर कर दिया गया। रविवार की दोपहर डायल 100 की टीम को सूचना मिली कि एक युवक गंभीर रुप से घायल अवस्था में रायपुरा के पास सड़क किनारे पड़ा हुआ है। इसे किसी वाहन के द्वारा टक्कर मारी गई है। इस पर डायल 100 की टीम के आरक्षक हरिओम गुर्जर मौके पर पहुंचे। इन्होंने घायल युवक को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, युवक के पास कोई अन्य सामान भी नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान की जा सके।
अस्पताल में घायल युवक।