- Hindi News
- National
- Shivpuri News Mp News 10 Thousand Cheated By Hacking Mobile With Quick Support App
क्विक सपोर्ट एप से मोबाइल हैक कर 10 हजार की ठगी
पेटीएम केवाईसी अपडेट कराने के नाम पर शिवपुरी में एक ग्राहक के 10 हजार 500 रुपए पार कर दिए हैं। ठग ने खुद को पेटीएम का कर्मचारी बताया और विश्वास में लेकर ग्राहक से एंड्राइड मोबाइल के प्ले स्टोर से क्विट सपोर्ट एप इंस्टॉल करवाया। इसके बाद पेटीएम से सात ट्रांजेक्शन करके खाते से राशि निकाल ली। इससे पहले ठग ने मोबाइल पर केवाईसी अपडेट कराने के लिए मैसेज भेजे थे।
मोहित (32) पुत्र बनवारीलाल शर्मा निवासी हनुमान कॉलोनी शिवपुरी के साथ अज्ञात ठग ने ऑनलाइन ठगी है। मामले की शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस ने ठगी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मोहित शर्मा का कहना है कि वह लालकरन गांव के स्कूल में अतिथि शिक्षक है। उसका एसबीआई शाखा डेहरवारा में खाता है। करीब तीन साल पहले पेटीएम डाउनलोड करके इस्तेमाल कर रहा था। मोबाइल पर केवाईसी अपडेट कराने के लिए मैसेज आए। इसके बाद 3 मार्च की शाम 6.30 बजे मोबाइल पर फोन आया और खुद को पेटीएम का कस्टमर केयर कर्मचारी बताकर केवाईसी अपडेट कराने के लिए कहा। मना करने पर भी वह जिद करने लगा और फिर अपने अधिकारी से बात कराने की कहकर कंप्यूटराइज्ड आवाज आने लगी। जिससे लगा कि पेटीएम का ही कर्मचारी है।
केवाईसी मोबाइल से ही करने के लिए कहने लगा और क्विक एप डाउनलोड करने को कहा। विश्वास में आकर एप डाउनलोड किया और फिर मोबाइल में डेबिट कार्ड के अंक व सीवी अंक दर्ज करने को कहा। अब तक मोहित कुछ नहीं समझा और कुछ देर बार खाते से दस हजार पांच सौ रुपए कटने का मैसेज आया।
मोहित जिसके साथ ऑनलाइन ठगी हुई।
कार्ड की सारी जानकारी स्क्रीन पर मिल गई, सात बार ट्रांजेक्शन किए
दरअसल ठग ने जो क्विक एप डाउनलोड कराया वह टीम व्हीवर का है जिससे एक मोबाइल से दूसरे मोबाइल को ऑपरेट किया जा सकता है। उस एप की मदद से ठग ने मोहित शर्मा का कार्ड नंबर, सीवी व वेलिडिटी तारीख पता कर ली। ठग ने सबसे पहले पेटीएम में 20 रुपए एड करने को कहा था। जिससे ठग ने जानकारी हासिल कर ली। केवाईसी के बहाने ठग ने पेटीएम से 1500 के सात ट्रांजेक्शन किए हैं। जिसमें कुल 10 हजार 500 रुपए निकला लिए।
सजगता दिखाई तो बच गए 11 हजार रुपए
मोहित का कहना है कि खाते से पैसे कटने का मैसेज आया तो तुरंत मोबाइल काट दिया। फिर से ठग का फोन आया और कहने लगा कि मोबाइल चालू कर लो पैसे वापस आ जाएंगे। चालू नहीं किया तो जो पैसे बचे हैं वह भी कट जाएंगे। मोहित ने सजगता दिखाई और बातों में उलझाए रखकर एटीएम बूथ में जाकर खाते में बची शेष रकम 11 हजार रुपए निकाल लिए। फोन पर ठग को पता चल गया और कहने लगा कि तुमने 11 हजार रुपए निकाल लिए हैं। गुस्से में ठग से कहा कि मेरे घर कटोरा लेकर आ जाना, यह राशि भी दे दूंगा।