पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मार्शल से 1.4 लाख रुपए की शराब की बरामद

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

होली पर शराब खपाने के लिए ले जा रहे थे माफिया

बरखाड़ी गांव से नरवर थाना पुलिस ने 1.04 लाख रुपए की अवैध शराब जब्त की है। मार्शल से अवैध परिवहन कर शराब का ले जाई जा रही थी। होली के दिन शराब पाने के लिए माफिया शराब की तस्करी कर रहे थे।

नरवर थाना प्रभारी एवं डीएसपी प्रियंका पांडेय रविवार को मुखबिर की सूचना पर दल बल के साथ बरखाड़ी गांव पहुंची। यहां मार्शल क्रमांक एमपी07 टीए0198 को रोककर तलाशी ली तो प्लेन के 400 क्वार्टर, मसाला देशी के 900 क्वार्टर और बीयर के 24 नग मिले। पुलिस ने मार्शल गाड़ी सहित शराब को जब्ती में ले लिया। जब्त शराब की कीमत 1 लाख 4 हजार 560 रुपए आंकी जा रही है। साथ ही शराब की तस्करी कर रहे आरोपी मेहरबान जाटव (38) पुत्र ख्याली जाटव निवासी फॉरेस्ट चुंगी नाका के पास नरवर और महेंद्र उर्फ कली (38) पुत्र कैलाश नारायण शिवहरे निवासी मगरौनी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।

खबरें और भी हैं...