20 को अंतरराष्ट्रीय खुशहाली दिवस मनेगा
जिले में 20 मार्च को अंतरराष्ट्रीय खुशहाली दिवस मनाया जा रहा है। कलेक्टर प्रतिभा पाल ने जिले में अंतरराष्ट्रीय खुशहाली दिवस पर कार्यक्रमों के आयोजन के लिए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को नियुक्त किया है। अंतरराष्ट्रीय खुशहाली दिवस पर जिले में राज्य आनंदम संस्थान के डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम लीडर, मास्टर ट्रेनर, आनंदम सहयोगी और आनंदकों द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में विद्यार्थी, व्यवसायी, स्वैच्छिक संस्थाएं, समाजसेवी आदि शामिल होंगे।