पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Pohri News Mp News 23 Daughters Lost Their Hands In The All Inclusive Marriage Conference

सर्वजातीय विवाह सम्मेलन में 23 बेटियों के हाथ हुए पीले

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

एसडीओपी ने दिया वर-वधू को आशीर्वाद

पोहरी तहसील में सिद्दी विनायक सेवा समिति के तत्वाधान में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी 23 जोड़ों का नि:शुल्क सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि एसडीओपी राकेश व्यास थे, इन्होंने वर-वधू को आशीर्वाद दिया। श्री सिद्धिविनायक समिति द्वारा इस बार सप्तम सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया है। इसमें पंडित रामनिवास भार्गव द्वारा हिंदू रीति रिवाज से सभी 23 जोड़ों का परिणय संस्कार कराया गया। समिति के अध्यक्ष महेश शर्मा ने बताया कि इस बार सम्मेलन में वर-वधु पक्ष के 23 जोड़ों को उपहार में अलमारी, पलंग, बर्तन, गैस चूल्हा, कुर्सी, चांदी के आभूषण, पंखा सहित दर्जनभर सामान का उपहार स्वरूप दिया गया। साथ ही आयोजकों द्वारा भोजन व्यवस्था की गई।

इस अवसर पर गिर्राज गुप्ता, गिर्राज राठी, गिर्राज सिंघल, रामबाबू राठी, ईश्वरलाल रावत, अरुण राठी, राहुल राठी, राजेंद्र शिवहरे, सतीश शर्मा, मुन्नालाल सोनी, श्रवण कुशवाह सहित अन्य आयोजकों ने आयोजन को सफल बनाने में योगदान दिया।

पोहरी में विवाह सम्मेलन के दौरान वरमाला पहनाते हुए।
खबरें और भी हैं...