पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एक ही दुकान से 6 क्विंटल पॉलिथीन जब्त

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नगरपालिका ने शहर में अिभयान चलाकर की कार्रवाई

नगरपालिका शिवपुरी ने पॉलिथीन जब्त करने के लिए टीम गठित की है। टीम ने बाजार में जाकर कई दुकानों पर छापामार कार्रवाई की है। सिर्फ एक ही दुकान से छह क्विंटल पॉलिथीन जब्त की गई है। दुकानदार पर पांच हजार का जुर्माना लगाया है। यही नहीं टीम ने शहर के जाधव सागर के पास और हवाई ने के पास संचालित मेरिज हाउस संचालकों को भी पॉलिथीन कचरे को लेकर नोटिस देकर जवाब तलब किया है।

नगर पालिका शिवपुरी एसआई योगेश शर्मा टीम के अन्य कर्मचारियों को लेकर शहर के न्यू ब्लॉक, गांधी मार्केट सहित 14 नंबर कोठी क्षेत्र में गए। यहां संचालित दुकानों पर छापा मारकर भारी मात्रा में पॉलिथीन जब्त कीं हैं। नपा कार्यालय सहायक गौरव ने बताया प्रेमनारायण कुशवाह की दुकान से 600 किग्रा पॉलिथीन जब्त की है। दुकानदार पर 5 हजार का चालान काटा है। इसके अलावा 20 और दुकानदारों के चालान काटे हैं और 30 लोगों को नोटिस दिया है। इसके बाद टीम जाधव सागर क्षेत्र में पहुंची। यहां दो मेरिज गार्डन में भारी मात्रा में पॉलिथीन कचरा पाए जाने पर जुर्माने की कार्रवाई के लिए नोटिस देकर जवाब मांगा गया है।

टीम ने लकी मेरिज गार्डन व एक अन्य मेरिज गार्डन को पॉलिथीन कचरे को लेकर नोटिस देकर जवाब मांगा है। दोनों से एक-एक हजार रुपए जुर्माना वसूला जाएगा। हरीकिशन कुशवाह व श्याम राठौर से 5-5 सौ का जुर्माना, पुराने बस स्टैंड पर छोटी बाई से सौ रुपए, दिनेश खटीक से तीन सौ, हिमांशु नागपाल से पांच सौ, प्रेम राठौर से सौ, धीरज कुशवाह से पांच सौ और राजा टी सेंटर का सौ रुपए का जुर्माना किया है।

नगरपालिका कर्मचारी दुकानों से पॉलिथीन जब्त करते हुए।
खबरें और भी हैं...