पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Shivpuri News Mp News 9 Bullet Fired Silencers Fired 400 Breath Analyzers Placed In Mouth

गोली की आवाज निकाल रहीं 9 बुलट के साइलेंसर निकलवाए, 400 के मुंह में लगाया ब्रीथ एनालाइजर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

होली दहन से पहले शाम को ट्रैफिक पुलिस ने चार सौ बाइक सवारों की जांच की, 5 शराब के नशे में मिले

गोली की आवाज निकालने वाली बुलट बाइक की ट्रैफिक पुलिस ने सोमवार की दोपहर धरपकड़ की गई। 9 बुलट बाइक जब्त कर साइलेंसर निकलवाए और 1-1 हजार रुपए का चालान काटा गया है। होली के दिन भी ऐसी ही बुलट बाइक चिह्निंत कर चालानी कार्रवाई की बात ट्रैफिक पुलिस कह रही है। इसके अलावा सोमवार की शाम ट्रैफिक पुलिस ने ब्रीथ एनालाइजर करीब चार सौ बाइक सवारों की जांच की गई जिसमें पांच शराब पीकर बाइक चलाते हुए मिले हैं। संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

ट्रैफिक थाना प्रभारी रणवीरसिंह ने बताया कि होली के दिन भी बुलट बाइक और सवार पीकर गाड़ियां चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए शहर में जगह जगह चेकिंग पॉइंट लगाए जाएंगे। इसके अलावा शहर के बड़े पुल के पास नशे में धुत्त गुना निवासी शुभम खटीक ने कार खंभे ठोक दी। कार नाले में घुसने से बाल-बाल बची। ट्रैफिक पुलिस ने कार जब्त कर धारा 185 के तहत कार्रवाई की है।

वाहन चालकाें की ब्रीथ एनालाइजर से जांच करते हुए ट्रैफिक प्रभारी ।
खबरें और भी हैं...