नशे में झगड़ा हुआ तो दोस्त को जिंदा जलाया, दम तोड़ा
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
मायापुर थाना क्षेत्र के राजापुर बुधौन गांव में बुधवार की शाम दो दोस्तों में शराब के नशे में झगड़ा हो गया। एक ने दूसरे को जला दिया था। युवक की इलाज के दौरान ग्वालियर में मौत हाे गई है।
ग्राम राजापुर बुधौन में बुधवार शाम 6 बजे वीरेंद्र (20) पुत्र सीताराम केवट और देवेंद्र रजक ने साथ बैठकर शराब पी। किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देवेंद्र रजक ने अपने दाेस्त वीरेंद्र को आग से जला दिया। गंभीर हालत में जिला अस्पताल शिवपुरी लाया गया। ग्वालियर रेफर कर देने के बाद इलाज के दौरान गुरुवार-शुक्रवार की दरम्यानी रात मौत हो गई है। पुलिस ने शुक्रवार की शाम आरोपी देवेंद्र रजक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
इधर... शराब के नशे में युवक कुएं में गिरा, मौत
शिवपुरी| सुभाषपुरा क्षेत्र के सेंवड़ा गांव में एक युवक शराब के नशे की हालत में कुएं में गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार राकेश पुत्र जुगनेराम जाटव निवासी सेेंवड़ा सुभाषपुरा की कुएं में डूबने से मौत हो गई। पूछताछ में ग्रामीणों ने बताया कि दोपहर करीब 2 बजे शराब के नशे की हालत में राकेश कुएं की तरफ चला गया। देखा तो कुएं में गिर गया है, मौके पर पहुंचकर कुएं से निकला। लेकिन उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।