पिकअप की टक्कर से हुई थी बाइक सवार युवक की मौत
खोड़ गांव के पास रात 1.45 बजे की घटना, सीसीटीवी कैमरे से हुआ खुलासा
कस्बे के नजदीक खोड़ गांव में 9-10 मार्च की रात सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। जबकि हादसे में दूसरा युवक घायल हो गया। पोहरी-मोहना रोड किनारे फॉरेस्ट गार्ड के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली तो तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी, बाइक में टक्कर मारती हुई दिखी।
बिच्चन पुत्र विष्णु आदिवासी निवासी एंसवाया अपने साथी के साथ बाइक से पोहरी की तरफ आ रहे थे। रात में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। पोहरी थाना पुलिस ने वाहन की तलाश शुरू की और घटना स्थल के पास सड़क किनारे मौजूद मकान के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगे मिले। फॉरेस्ट गार्ड श्रीवास्तव की मदद से फुटेज निकलवाईं तो रात करीब 1.45 बजे पिकअप गाडी़ तेजी से आई और बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक गाडी लेकर मौके से भाग निकला। हादसे में घायल दूसरे युवक ग्वालियर रैफर कर दिया है। उधर पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर पिकअप ड्राइवर की पतारसी शुरू दी है।