पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Datiya News Mp News A Young Man Wandering Around Carrying Terrorists Was Sent To Jail

दहशत फैलाने हथियार लेकर घूम रहे युवक को जेल भेजा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

दतिया|जिगना पुलिस ने होली पर गांव में टैरर फैलाने के उद्देश्य से घूम रहे बदमाश को सोमवार सुबह खांद मंदिर के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बाेर का कट्‌टा व राउंड जब्त कर आर्म्स एक्ट का प्रकरण दर्ज किया है। थाना प्रभारी रविंद्र शर्मा ने बताया कि सोमवार को सूचना मिलने पर खांद मंदिर के पास जंगल में घूम रहे मदन पुत्र लालाराम मिश्रा निवासी उदगवां को गिरफ्तार किया गया। तलाशी में आरोपी के कब्जे से 315 बोर का कट्‌टा व एक राउंड जब्त किया गया। पकड़े गए आरोपी ने पांच मार्च को ही उदगवां में ही टीला मोहल्ला निवासी हाकिम सिंह अहिरवार के घर पर हवाई फायर कर मारपीट कर दी थी और फरार हो गया था। आरोपी पर बड़ौनी, धीरपुरा, जिगना में मारपीट और अवैध हथियार रखने संबंधी पांच प्रकरण दर्ज हैं।

जिगना पुलिस द्वारा अपराधियों की धरपकड़ लगातार जारी है। इसी सप्ताह पुलिस ने 10 हजार के इनामी बदमाश रवि यादव निवासी भोजला और सुमित यादव निवासी पलोथर को भी गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे भेजा है।
खबरें और भी हैं...