सामाजिक कुरीतियों को खत्म करें और एकता के लिए संकल्पबद्ध हो समाज
ब्राह्मण समाज के पंडित महेन्द्र चौधरी बने वार्ड 10 के अध्यक्ष, कार्यकारिणी भी बनी
समाज में व्याप्त हर कुरीति को समाप्त करना ही होगा तभी समाज का उत्थान संभव है। हम सब इसीलिए शहर के विभिन्न वार्डों में कॉलोनियों में पहुंचकर समाज के संगठन को मजबूत बनाने बैठकें ले रहे हैं ताकि हमारी समाज की कमजोरियां दूर हों और हम सब मिलकर आपस में मिलजुलकर समाज की भलाई के लिए कोई नई पहल कर सकें। इसके साथ ही हम आर्थिक रूप से कमजोर विप्र बंधुओं की मदद का भी खाका खींच रहे हैं। यह बात शहर के वार्ड क्रमांक 12 स्थित गायत्री मंदिर पर आयोजित हुई बैठक में ब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम कांत शर्मा ने कही।
बैठक की अध्यक्षता पंडित लक्ष्मीनारायण शास्त्री और पंडित घनश्याम चौधरी ने की। बैठक में विचार मंथन के बाद वार्ड 12 की कार्यकारिणी का गठन किया। जिसमें सर्व सहमति से महेन्द्र चौधरी अध्यक्ष निर्वाचित हुए। मंच संचालन महावीर मुद्गल, एवं धर्मेंद्र भारद्वाज ने किया। बैठक में ब्राह्मण समाज के वरिष्ठजन मौजूद थे।
कार्यकारिणी में संरक्षक पंडित लक्ष्मीनारायण शास्त्री, घनश्याम चौधरी, आनन्द दीक्षित, जगदीश दवे को बनाया गया। जबकि महेन्द्र चौधरी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष संजय जोशी, उपाध्यक्ष अखिलेश पचौरी, संगठन मंत्री शिवकुमार थापक, महामंत्री मनीष थापक, सचिव धर्मेंद्र दीक्षित, मीडिया प्रभारी संजीव शर्मा, कोषाध्यक्ष मनोज मंत्री, प्रवक्ता गजानंद दुबे को बनाया गया। कार्यकारिणी सदस्यों में दिनेश दुबे, रवि शर्मा, आशीष भारद्वाज, रवि मुढौतिया, लोकेश पाराशर, रामवल्लभ मुड़ौतिया, चेतन पाराशर निर्वाचित हुए।
ब्रह्माण समाज की बैठक में घोषित हुए वार्ड की कार्यकारिणी के पदाधिकारी।