- Hindi News
- National
- Pohri News Mp News Aggarwal Samaj Jagdish Elected President And Welfare Vice President
अग्रवाल समाज: जगदीश अध्यक्ष और कल्याण उपाध्यक्ष चुने
नगर में स्थित अग्रवाल धर्मशाला में अग्रवाल समाज की बैठक व होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। इसमें अग्रवाल समाज के अध्यक्ष पद सहित अन्य पद के लिए सर्व सहमति से कुछ निर्विरोध तो कुछ पदाधिकारियों का चुनाव कर जिम्मेदारी दी गई।
गौरतलब यह है कि बैठक में सर्व प्रथम चुनाव आयोजित करने के लिए समाज बंधुओं की राय ली गई। इसके बाद अध्यक्ष पद पर निर्विरोध जगदीश प्रसाद गुप्ता को नियुक्त किया। इसके बाद उपाध्यक्ष कल्याण मित्तल, सचिव रामकुमार मित्तल, कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता को सर्व सहमति से चुना गया है। इसके बाद होली मिलन समारोह आयोजित किया गया।
गुलाल लगाकर मनाया होली मिलन
अग्रवाल समाज द्वारा आयोजित बैठक में पहले सामाजिक गतिविधियों एवं पदाधिकारियों ने सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की गई। इसके बाद सभी ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर अध्यक्ष ने कहा है कि होली मिलन समारोह न केवल एक दूसरे से मिलने का समारोह है, बल्कि ये कई सामाजिक कुरीतियों को दूर करने का भी माध्यम है। इस मौके पर सभी समाज बंधुओं ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
पाेहरी में अग्रवाल समाज की बैठक में शामिल हुए समाज के लोग।