- Hindi News
- National
- Shivpuri News Mp News All The Messiah Have Returned From The Country After Being Slaughtered
सभी मसीहा लौट चुके हैं देश से कत्लेआम कराकर...
महामूर्ख कवि सम्मेलन में कवियों ने सुनाई कविताएं
सड़क रास्ते जाम कराकर, जलवा अपने नाम कराकर। सभी मसीहा लौट चुके हैं, देश में कत्लेआम कराकर। व्यंग्य से भरी यह चुटीली पंक्तियां ग्वालियर से आए कवि तेजनारायण बेचैन ने गांधी चौक पर आयोजित कवि सम्मेलन में सुनाई तो दर्शकों ने उनको जमकर सराहा। स्व. बल्लभदास गोयल की स्मृति में साहित्य परिषद द्वारा आयोजित महामूर्ख कवि सम्मेलन में साजन ग्वालियरी ने भी काव्यपाठ किया।
शाहिदा कुर्रेशी ने काव्य पाठ उम्मीद किसी के दिल की यूं लगाया न कीजिए,यूं हमारे ख्बाब में आया न कीजिए को प्रस्तुत किया।काव्य पाठ करते हुए कवि सुकून शिवपुरी ने कहा कि-वो यूं अलसुबह मुझे जगा देती है। चेहरे पर मेरी जुल्फ़ें गिरा देती है, लाती है बड़े प्यार से कॉफी पहले, फिर काम की फेहरिस्त थमा देती है। सुकून शिवपुरी ने इस दौरान गजल भी पेश की। इटावा से आए कवि देवेंद्र प्रताप आग ने जोश भरे अंदाज में कहा- वह व्हाटस एप, फेसबुक, ट्विटर से दूर होकर धरातल पर शहीदों के बलिदान से सीख ले। इसके अलावा कवि साजन ग्वालियरी ने अपनी कविता गड्ढों के कारण न आती नींद, एक्सीडेंट की रह जाती न उम्मीद, साथ में गड्डी छोड़ आया कि प्रस्तुति दी। सत्तार शिवपुरी, सहित अन्य कवियों ने भी अपने- अपने काव्यपाठ किए और वर्तमान राजनीतिक उठापटक पर अपनी कविताओं के माध्यम से श्रोताओं को हंसाया।कार्यक्रम का संचालन ओजस्वी संचालक आशुतोष शर्मा ने किया। इस अवसर पर कवि सम्मेलन आयोजक अमन गोयल, राजेश गोयल, आशुतोष शर्मा, अगम अविराम, अरुण अपेक्षित, दिनेश वशिष्ट, प्रो.लखन लाल खरे आदि ने कार्यक्रम में आए सभी कवियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में कवि तेजनारायण बेचैन कविता सुनाते हुए।