- Hindi News
- National
- Krera News Mp News Allegations Of Rigging In The Measurement Of Petrol And Diesel
पेट्रोल-डीजल के माप में हेराफेरी के आरोप
कोलारस|नगर परिषद क्षेत्र में संचालित डीजल, पेट्रोल पंप संचालकों द्वारा उपभोक्ता को दिए जाने वाला डीजल पेट्रोल माप अनुसार पूरा न देकर चालाकी पूर्वक कम मात्रा में दिया जा रहा है। इसके चलते पंप से डीजल पेट्रोल लेने वाले उपभोक्ता, किसान और वाहन चालक खुलेआम ठगी का शिकार हो रहे हैं। पीड़ित उपभोक्ताओं का कहना है कि कोलारस के पंप संचालकों द्वारा की जा रही पेट्रोल-डीजल की चोरी से वाहन का माइलेज कम निकलने पर उपभोक्ता अनिल जाटव ने बताया कि निर्धारित माप की खाली कट्टी लेकर पंप पर गए तो तीनों पंप संचालकों की नाप अलग-अलग निकली, जबकि हकीकत नाप कुछ और निकली जिसमें प्रति उपभोक्ता को दो सौ मिली पेट्रोल का चूना प्रत्यक्ष रुप से लगाया जा रहा था।