- Hindi News
- National
- Pichhor News Mp News Amidst The Preparation For The Exam The Djs Roaming Around The Jugaad Are Disturbed
परीक्षा की तैयारी के बीच जुगाड़ की गाड़ी पर घूम रहे डीजे डाल रहे खलल
दिनारा|माध्यमिक शिक्षक मंडल द्वारा आयोजित हाईस्कूल और हायर सेकंडरी स्कूल की बोर्ड परीक्षा चल रही हैं, लेकिन इसके बाद भी डीजे पर प्रतिबंध नहीं लग पा रहा है। शादी समारोह में डीजे संचालक कलेक्टर के आदेश का उल्लंघन करने से भी नहीं चूक रहे हैं। इन डीजे संचालकों को न तो पुलिस का भय सता रहा है और न ही प्रशासन के अधिकारियों का, इन दिनों शादी समारोह का सीजन चल रहा है। शादी समारोह के चलते रात के 8 बजे से ही कस्बे के विभिन्न चौराहों के अलावा गार्डन के नजदीक तेज आवाज में डीजे बजना शुरू हो जाते हैं।