- Hindi News
- National
- Shivpuri News Mp News Ashtikaika Mahaparva Being Celebrated In Khaniyandhana
खनियांधाना में मनाया जा रहा अष्टह्निका महापर्व
नगर में जैन समाज द्वारा इन दिनों अष्टह्निका महापर्व धूमधाम व हर्षोल्लास पूर्वक मनाया जा रहा है। इस अवसर पर नगर के सभी जैन मंदिरों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसके अंतर्गत नगर के प्राचीन पार्श्वनाथ जैन बड़ा मंदिर में मुनि श्री निर्णय सागर एवं मुनि श्री पद्म सागर के सानिध्य में श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान का आयोजन चल रहा है। इसमें अंतिम दिन सिद्ध परमेष्ठी को 1024 अर्घ समर्पित करके विधान का समापन किया। इस अवसर पर नगर के नेमिनाथ दिगंबर जैन नया मंदिर पर भी विशेष प्रवचन व्याख्यानमाला का आयोजन चल रहा है। इसमें बाल ब्रह्मचारी पं. सुमत प्रकाश, महेंद्र भैया, अमायन के अलावा मुंबई से पधारी ब्रह्मचारिणी दीदी वासंती वेन के सानिध्य में तीनों समय प्रवचन किए। प्रतिदिन सुबह ग्रंथाधिराज समयसार के माध्यम से ब्रह्मचारी महेंद्र भैया द्वारा किस प्रकार अपनी आत्मा को जानकर अपनी आत्मा के द्वारा ही सुख प्राप्ति संभव है इसकी चर्चा विस्तार पूर्वक समझाइश जा रही है तथा दोपहर में बहनों द्वारा महिलाओं की सुंदर आध्यात्मिक कक्षा चल रही है तथा रात्रि में मोक्ष मार्ग प्रकाशक जी ग्रंथ के आधार पर प्रथमानुयोग की मंगल पौराणिक कथाओं के अंतर्गत धन्य कुमार की कथा चल रही है।