- Hindi News
- National
- Shivpuri News Mp News Avoid The Rush To Stop The Spread Of Corona Virus Infection Say Hi Instead Of Shaking Hands
कोरोना वायरस संक्रमण फैलने रोकने भीड़ से बचें, हाथ मिलाने के बजाय नमस्ते करें
शिवपुरी|शक्तिशाली महिला संगठन, प्रधान कार्डियक व डेंटल केयर शिवपुरी ने शनिवार को न्यू ब्लॉक स्थित आंगनवाड़ी प्रशिक्षण केंद्र शिवपुरी पर कोरोना वायरस से बचाव एव निदान के लिए जागरुकता कार्यक्रम रखा। पोषण सलाहकार डाॅ बीएल पांडेय ने कहा कि समुदाय में गंभीर कोरोना वायरस संक्रमण फैलने रोकने के लिए भीड़ से बचें, दूसरे से हाथ मिलाने के बजाय नमस्ते करें। किसी भी सामाजिक सम्मेलन या भोजन मे शामिल होने से बचें। अत्यधिक सर्दी जुकाम या खांसी व बार बार छींके आने जैसे लक्षण दिखें तो व्यक्ति से कम से कम 1 मीटर की दूरी बनाएं। अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए विटामिन-ए एवं गाजर पपीता एवं साग भाजी का अधिक इस्तेमाल करें।