पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Shivpuri News Mp News Bjp Mp Asked Questions In The Lok Sabha Regarding The Tiger Safari Project

बाघ सफारी परियोजना को लेकर भाजपा सांसद ने लोकसभा में पूछा प्रश्न

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गुना शिवपुरी लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉक्टर केपी यादव ने शुक्रवार को लोकसभा में बाघ सफारी परियोजना को लेकर तारांकित प्रश्न पूछा। उन्होंने शिवपुरी जिले में माधव राष्ट्रीय उद्यान विकसित करने तथा इस उद्यान में बाघ सफारी परियोजना दोबारा आरंभ करने का क्या विचार है। परियोजना को कब तक आरंभ किया जाएगा। यह सवाल केंद्रीय पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री से पूछा जिसके जवाब में वन मंत्री द्वारा बताया गया कि केंद्रीय मंत्रालय के द्वारा केंद्रीय प्रायोजित स्कीम वन्यजीव पर्यावासो का विकास के तहत देश में संरक्षित क्षेत्रों के लिए निधियां प्रदान करता है। तदनुसार वर्ष 2019 के दौरान इस स्कीम के तहत मध्यप्रदेश के माधव राष्ट्रीय उद्यान के लिए एक करोड़ 44 लाख की धनराशि मंजूर की गई है। इसके अतिरिक्त वन एवं पर्यावरण मंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश राज्य सरकार से माधव राष्ट्रीय उद्यान में बाघ सफारी परियोजना को दोबारा प्रारंभ करने के लिए कोई प्रस्ताव प्राप्त नहीं हुआ है।

खबरें और भी हैं...