- Hindi News
- National
- Pichhor News Mp News Blood Donation Makes New Blood In The Body Dr Sharma
रक्तदान से शरीर में बनता है नया खून: डॉ. शर्मा
वुमन पावर ग्रुप द्वारा आज सरस्वती शिशु मंदिर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया इसमें लगभग 30 महिलाओं ने 30 यूनिट रक्तदान किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कीर्ति नरवरिया तथा अध्यक्षता डॉ. दीपा शर्मा ने की। इस मौके पर डॉ. शर्मा ने कहा कि रक्तदान करने से शरीर में नया खून बनता है जो शरीर के लिए नई ऊर्जा प्रदान करता है। इतना ही नहीं रक्तदान करने से शरीर को कोई नुकसान पर परेशानी महसूस नहीं होती है और न ही बाद में कोई कमजोरी आती है। लोग रक्तदान करने से डरे नहीं बल्कि जागरूक होकर रक्तदान करें रक्तदान किसी को भी जीवनदान दे सकता है।
कार्यक्रम में शामिल महिलाएं।
30 महिलाओं ने किया रक्तान
रक्तदान का आयोजन महिलाओं द्वारा किया गया इसमें सभी महिलाएं रक्तदाता थीं इसमें 30 महिलाओं ने रक्तदान किया। इस कार्यक्रम में मुख्य सहयोगी रश्मि भट्ट, साकेत पुरोहित, बृजेश तोमर, कृष्णकांत छिरोल्या, रचना नगरिया, जया बड़ेरिया, संजना गुप्ता, रिंकी गुप्ता का विशेष सहयोग रहा। इसमें खासबात ये रही कि महिला डीएसपी सहित अन्य अफसरों व कर्मचारियों ने भी रक्तदान किया।
रिंकी गुप्ता ने किए रक्तदाताओं फल वितरित
रक्तदान शिविर में सभी रक्तदाताओं को रिंकी गुप्ता द्वारा फल व बिस्किट का वितरण किया गया। इसमें कुछ महिलाओं को रक्तदान करने से पहले फल खिलाए गए वहीं रक्तदान करने के बाद सभी महिलाओं को फल व बिस्किट खिलाई गई। साथ ही रक्तदान शिविर में महिलाओं ने उत्साह से हिस्सा लिया इसकी सभी ने सराहना की।