- Hindi News
- National
- Pichhor News Mp News Bomb Placed In Pork To Kill Pigs Cow Pressed Into Mouth Death
सूअर को मारने रोटी में रखा बम, गाय ने मुंह में दबाया, मौत
पिछोर के गांव बल्देपुर की घटना, पंचायत ने ठोका जुर्माना
सुअर का शिकार करने रोटी में बम रखने युवक को तब मंहगा पड़ गया जब सुअर की जगह गाय ने उस रोटी को खाया जिससे उसकी मौत हो गई। गो माता की हत्या करने के आरोप में ग्राम पंचायत ने आरोपी युवक पर 4100 रुपए का जुर्माना लगाया है।
जानकारी के अनुसार ग्राम बल्देवपुर में बलवीर पुत्र गिरवल लोधी, कलन लोधी, लखन लोधी सुअरों का शिकार करने के लिए जंगल में जाकर रोटी में विस्फोटक पदार्थ रखते थे। शनिवार को जब ठाकुरदास यादव की गाय फील्ड फायरिंग क्षेत्र में चरने गई और अचानक उसने इस रोटी को मुंह में दबाया तो बम फट गया। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गई और और दो दिन बाद तड़पकर गाय ने दम तोड़ दिया। इस मामले में पंचायत बैठी जिसमें बलवीर, करन एवं लखन लोधी पर 4100 रुपए दंड के रूप में मंदिर को दिलवाए गए। पंचायत में सरपंच वीरसिंह गुर्जर, ठाकुरदास यादव, मातादीन यादव, रामचरण आदिवासी, रामवीर यादव आदि ग्रामीण उपस्थित थे। हल्का पटवारी दीपक शर्मा ने बताया कि सूचना मिलने के बाद वह गांव में पहुंचे तो पता चला कि बम मुंह में रखने से गाय की मौत हो गई।