पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Shivpuri News Mp News Braj Holi In Shivnagari Women Hanged On The Hurriars Who Came To Color

शिवनगरी में बृज की होली: रंग लगाने आए हुरियारों पर महिलाओं ने पटके लठ््ठ

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

होली के हुरियारे...

शिवपुरी। शहर के अहीर मोहल्ले में यादव समाज के लोगों द्वारा बृज की तर्ज पर होली मनाई जाती है। शानिवार को रंग पंचमी पर जैसे ही हुरियारे, महिलाओं को गुलाल और रंग लगाने उनके सामने जाते हंै, वैसे ही महिलाएं हाथों में लिए हरी लाठी से पुरुषों पर वार करती हैं, और हुरियारे रंग लगाने की जिद छोड़ खुद को बचाते हुए भागते नजर आए। यादव महासभा के जिलाध्यक्ष कल्याण सिंह यादव ने बताया की यादव समुदाय में विशेष रुप से भगवान कृष्ण की पूजा अर्चना की जाती है इसलिए यह लोग इसे प्रेम से होली बोलते हैं। कन्हैया फाग गीत गाते जैसे ही बुजुर्ग हुरियारे महिलाओं के पास जाकर उनको रंग-गुलाल लगाने की कोशिश करते हैं वैसे ही महिलाएं इन हुरियारों को घेर लेती हैं। फिर लाठियों से बचाव करते हुए हुरियारे सड़क पर दौड़ लगाते हंै। फोटो- नरेंद्र शर्मा

लाठी पड़ी तो भागे...

खबरें और भी हैं...