पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Krera News Mp News Brother39s Tau Father In Law Misbehaves With The Student

भाई के ताऊ ससुर ने छात्रा से गलत काम किया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पिछोर| नगर में किराए से कमरा लेकर रह रही छात्रा के साथ भाई के रिश्ते में ताऊ ससुर ने गलत काम किया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामला विवेचना में ले लिया है।

जानकारी के मुताबिक 24 साल की छात्र ने पिछोर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह बीएससी प्रथम साल की छात्र है। पिछोर में ही एक कॉलोनी में किराए से कमरा लेकर रहती है। 1 मार्च की दोपहर आरोपी उमेशपुरी गोस्वामी आया और उसे अकेली पाकर गलत काम किया। लोकलाज के डर से पहले उसने केस दर्ज नहीं कराया। घर वालों से बातचीत के बाद हिम्मत आई और शुक्रवार को थाने आकर केस दर्ज कराया है। आरोपी रिश्ते में पीड़ित के भाई का ताऊ ससुर लगता है। पुलिस ने आरोपी उमेशपुरी गोस्वामी निवासी धमना करैरा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
खबरें और भी हैं...