- Hindi News
- National
- Shivpuri News Mp News Bullet Making Sound Of Holi Will Be Monitored Challan Will Be Cut
होली पर गोली की आवाज निकालने वाली बुलट पर रहेगी नजर, काटा जाएगा चालान
एसपी ने थाना प्रभारियों को चेकिंग पॉइंट लगाने के निर्देश दिए
होली का त्योहार गोली की आवाज निकालने वाली बुलट पर पुलिस की खास नजर रहेगी। अगर ऐसा करते पाया गया तो चालानी कार्रवाई की जाएगी।
सोमवार को होलिका दहन और मंगलवार को होली खेली जाएगी। इस दौरान पुलिस की नजर बुलट बाइकर्स पर रहेगी। शराब पीकर बाइक चलाने वाले या फिर तेज रफ्तार बाइक चलाई तो पुलिस चालानी कार्रवाई करेगी। पुलिस अधीक्षक ने ट्रैफिक पुलिस और सभी थानों की पुलिस को चेकिंग पॉइंट लगाने के निर्देश दिए हैं।
कानून व्यवस्था बनाए रखने, कार्यपालिक मजिस्ट्रेट नियुक्त
जिला मजिस्ट्रेट अनुग्रहा पी ने होलिका दहन एवं होली त्योहार के दिन शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्यपालिक मजिस्ट्रेट नियुक्त कर निर्धारित स्थानों पर ड्यूटी लगाई है। अपर जिला मजिस्ट्रेट सभी अनुविभागीय दण्डाधिकारी एवं संबंधित विभाग से समन्वय बनाते हुए संपूर्ण जिले की कानून एवं व्यवस्था की निगरानी रखेंगे। अनुभाग में संपूर्ण कानून व्यवस्था के प्रभारी के रूप में एसडीएम शिवपुरी अतेन्द्र सिंह गुर्जर को नियुक्त किया है। शिवपुरी में कार्यपालिक मजिस्ट्रेट भूपेन्द्र सिंह कुशवाह की ड्यूटी थाना कोतवाली शिवपुरी क्षेत्र, राजेन्द्र जोशी की थाना देहात क्षेत्र, पवन चंदेलिया की फिजिकल क्षेत्र में ड्यूटी लगाई है।