सड़क पर बाइक रखकर बस रोकी, किया पथराव
गोपालपुरा के पास हुई घटना, आरोपी फरार
गोपालपुर थाना क्षेत्र में दो लोगों ने बुधवार-गुरुवार की रात बस रोककर रुपए की मांग करने लगे नही देने पर बस के कांच तोड़ दिए। हमले में ड्राइवर व क्लीनर चोट आई हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तालाश शुरु कर दी।
गोपालपुर थाना प्रभारी मनीषा चौहान ने बताया की बुधवार-गुरुवार की रात 1 बजे नरवर से बैराड़ की तरफ परिहार बस आ रही थी तभी गोपालपुर थाना क्षेत्र के रास्ते में सड़क पर एक बाइक पड़ी देखकर चालक ने बस रोक दी। बस रोकते ही मिथुन मोगिया व तिलक मोगिया निवासी शिकारीपुरा आ गए और ड्राइवर विष्णु धानुक पुत्र महेश धानुक व क्लीनर अरविंद खटीक से बोले कि तुमने हमारी बाइक में टक्कर मार दी, हमें रुपए दो। मना करने पर आरोपियों ने बस पर पथराव कर दिया जिससे बस के कांच टूट गए। पथराव और मारपीट में विष्णु धानुक व अरविंद को चोटें आईं हैं। पुलिस ने दोनों का मेडिकल कराकर केस दर्ज कर लिया है। खास बात रही कि घटना के समय बस में कोई सवारी नहीं थी।