शिविर... जेसीआई किरण का एलएमडीटी प्रशिक्षण हुआ
शिवपुरी|जेसीआई किरण संस्था द्वारा संस्था के द्वारा संचालित सेवा गतिविधियों को किस प्रकार से किया जाए और संस्था के उद्देश्य की पूर्ति को लेकर एक दिवसीय एलएमडीटी प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें जोन वॉइस प्रेसिडेंट प्रिया शर्मा मौजूद रही। जिसमें जेसीआई प्रिया शर्मा ने मेंबर्स को जेसीआई के इतिहास के बारे में बताया साथ ही डेवलपमेंट एंड मैनेजमेंट की जानकारी देकर मार्गदर्शन किया। उन्होंने बोर्ड मेंबर के हर एक सदस्य को अलग-अलग उनके कर्तव्य के बारे में बताया। आपके क्या उत्तरदायित्व हंै, क्या अधिकार हैं, किस समय क्या करना है, पद की उपस्थिति एवं अनुपस्थिति में आपको कब क्या करना है। सभी के बारे में बहुत ही अच्छी तरह से समझाया। ट्रेनिंग प्रोग्राम में जेसीआई किरण के कई सदस्यों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में बोर्ड मेंबर सदस्य जेसीआई उपाध्यक्ष संजय त्रिवेदी, निशांत बंसल, अंकित सक्सेना, तिषिर ठाकुर, पुनीत भसीन, डायरेक्टर इंदु जैन, रचित गोयल, कविता गर्ग, अभिषेक विजयवर्गीय, अशोक कसेरा, तरुण गर्ग, शकुंतला शर्मा, राखी गुप्ता भी शामिल रहीं।