पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मीटर रीडर को खंभे पर चढ़ाने वाले जेई, लाइनमैन पर केस

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

20 दिसंबर को मीटर रीडर जितेंद्र की करंट लगने से मौत हो गई थी

काेलारस के बोलाज गांव में खंभे पर लाइन ठीक करने चढ़े मीटर रीडर जितेंद्र की करंट लगने से मौत हो गई थी। मामले में पिता की शिकायत पर पुलिस ने जांच के बाद अब जेई वेदप्रकाश और लाइनमैन प्रभुदयाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

शहर के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहने वाले रामदास लोहिया ने कलेक्टर से शिकायत की थी कि 20 दिसंबर 2019 को उनके मीटर रीडर बेटे जितेंद्र लोहिया को ग्राम बोलाज में लाइन ठीक करने के लिए कर्मचारी प्रभुदयाल और राजेंद्र गुर्जर ने खंभे पर चढ़ने को कहा। मना करने उन्होंने जेई वेदप्रकाश से मोबाइल पर बात कराई। जेई बोले कि लाइन ठीक करो नहीं तो नौकरी से हटा देंगे। नौकरी जाने के भय से बेटा जितेंद्र दबाव में आकर खंबे पर चढ़ गया। करंट लगने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर जांच के बाद जेई वेदप्रकाश और लाइनमैन प्रभुदयाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

खबरें और भी हैं...