- Hindi News
- National
- Shivpuri News Mp News Cash Aadhaar And Water Card Crossed From Patient39s Pocket In Line
लाइन में लगे मरीज की जेब से नगदी, आधार व वाेटर कार्ड पार
जिला अस्पताल शिवपुरी में इलाज कराने आए पोहरी निवासी केशव प्रसाद मित्रा ने बताया कि गले व छाती में दर्ज के कारण डॉक्टर ने भर्ती होने के लिए कहा। भर्ती पर्चा बनवाने काउंटर की लाइन में लगा था। तभी अज्ञात बदमाश पिछली जेब से नगदी 850 रुपए सहित वोटर कार्ड और आधार कार्ड निकालकर ले गया। फोटो कॉपी कराने तक के लिए पैसे नहीं बचे। शिवपुरी कोचिंग के लिए आए बेटे सूरज को बुलाया, तब जाकर भर्ती हो सका। अस्पताल के लोगों से संपर्क किया तो उन्होंने कैमरे खराब होने की कहकर बात टाल दी।