- Hindi News
- National
- Pichhor News Mp News Cement Filled Trailer Overturns Two Die From Bottoming One Serious
सीमेंट से भरा ट्रेलर पलटा, नीचे दबने से दो की मौत, एक गंभीर
पिछोर के पडरा चौराहे पर रात 8.30 बजे हुआ हादसा, गिर्राज जी से लौट रहे थे बाइक सवार
पिछोर क्षेत्र में पडरा चौराहे पर सूखे सीमेंट का ट्रेलर सेामवार की रात 8.30 बजे अनियंत्रित होकर तीन बाइक सवारों के ऊपर पलट गया। जिससे दो लोगों की नीचे दबने से मौत हो गई और तीसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। तीनों बाइक सवार गिर्राज जी की परिक्रमा लगाकर वापस घर लौट रहे थे।
जानकारी के मुताबिक पडरा चौराहे पर रात 8.30 बजे सीमेंट का ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। चौराहे पर खड़े जहार (45) पुत्र बहादुर परिहार, मदन उर्फ लल्लू (30) पुत्र भैयालाल परिहार की नीचे दबने से मौत हो गई और रतिराम (32) पुत्र हीरालाल बाढई गंभीर रूप से घायल हो गया है।
बताया जा रहा है कि जहारसिंह, मदन और रतिराम तीनों ही गिर्राज जी परिक्रमा लगाने गए थे। रतिराम के बसई स्थित रिश्तेदारी में बाइक रख दी थी। वापस लौटते वक्त बसई से बाइक उठाकर वापस घर आ रहे थे। कुछ देर के लिए पडरा चौराहे पर रुक हुए थे और तभी ट्रेलर की चपेट में आ गए। पुलिस ने ट्रेलर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।