पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Shivpuri News Mp News Central School Organization Admission Process Postponed

केंद्रीय विद्यालय संगठन की प्रवेश प्रक्रिया टली

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नई गाइड लाइन का इंतजार, एडमिशन प्रक्रिया मार्च के आखिरी सप्ताह में समाप्त होगी

केंद्रीय विद्यालय संगठन में 2020-21 में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया फिलहाल टाल दी है। इसके लिए केंद्रीय विद्यालय संगठन ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी किया है। आधिकारिक नोटिफिकेशन में बताया गया है कि एडमिशन को लेकर कुछ देरी होगी, क्योंकि केंद्रीय विद्यालय कुछ नई गाइड लाइन लेकर आने वाला है।

नई गाइड लाइन आने के बाद एडमिशन प्रक्रिया शुरू होगी। एक बार एडमिशन की तारीखें जारी होने के बाद आवेदन का लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। उम्मीदवार kvsonlineadmission.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। बताया जा रहा है कि एडमिशन प्रक्रिया मार्च के आखिरी सप्ताह में समाप्त हो जाएगी। केंद्रीय विद्यालयों में पहली कक्षा में एडमिशन की प्रक्रिया पहले शुरू होगी। इसके बाद दूसरी और इससे ऊपर की कक्षाओं का अलग से नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। इन कक्षाओं में एडमिशन की प्रक्रिया भी अलग से आयोजित की जाएगी। एडमिशन समाप्त होने के बाद एडमिशन लिस्ट जारी की जाएगी। इन स्कूलों में 15% एससी विद्यार्थियों के लिए, वहीं 7.5% सीट एसटी विद्यार्थियों के लिए आरक्षित होती हैं।

केंद्रीय स्कूल में मौजूद छात्र-छात्राएं।
खबरें और भी हैं...