पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Shivpuri News Mp News Co Operative Angry Before Purchase Boycott Meeting

खरीदी से पहले सहकारीकर्मी नाराज, बैठक का बहिष्कार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिले में समर्थन मूल्य खरीदी मुश्किल में पड़ी दिखाई दे रही

समर्थन मूल्य खरीदी से पहले प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्थाओं के कर्मचारी अपनी समस्याएं रखकर निराकरण की मांग कर रहे हैं। सहकारिता कर्मचारी महासंघ के बैनर तले शुक्रवार को कलेक्टर व सहकारी उपायुक्त को ज्ञापन देकर शनिवार को बैठक रखी गई। जिला पंचायत सभागार में नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा स्कंद गुणवत्ता की मीटिंग पर आयोजित बैठक में भी अपनी समस्याएं रखीं। मांगों पर गौर नहीं होने पर कर्मचारियों ने बैठक का बहिष्कार कर दिया है। जिले में समर्थन मूल्य खरीदी मुश्किल में पड़ी दिखाई दे रही है।

सहकारी समिति के कर्मचारियों का कहना है कि बैठक में समस्याएं रखीं, लेकिन नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारियों ने कोई बात नहीं सुनी। इसलिए निराश होकर बैठक का बहिष्कार करना पड़ा। साथ ही चेतावनी दी कि यदि समय रहते हमारी मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो जल्द शुरू होने वाली समर्थन मूल्य खरीदी संबंधित संस्थाओं पर नहीं करेंगे। सोसायटी कर्मचारियों का कहना है कि उपार्जन केंद्रों पर अव्यवस्थाओं की वजह से किसानों और संस्था प्रमुखों के बीच विवाद की स्थिति बनती है।

खबरें और भी हैं...