पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Shivpuri News Mp News Cold Air Closed Day Temperature Rose To 3160 By 6 Degrees Due To Strong Sunlight

सर्द हवा बंद, तेज धूप से 6 डिग्री उछल कर 31.60 पहुंचा दिन का तापमान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अब रात में भी बढ़ रहा न्यूनतम तापमान, दो दिन तक बूंदाबांदी के आसार

बुधवार को तेज सर्द हवा के बाद अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री पर पहुंच गया था। जबकि गुरुवार को सुबह हल्के बादल छाए रहने के बाद दिन में तेज धूप निकलते ही तापमान सीधे 6 डिग्री बढ़ गया। इसी के साथ अब गर्मी भी लोगों को सताने लगी है। रात में मौसम ठंडा है। मौसम में लगातार बदलाव चल रहा है। इस बदलाव से किसानों की मुश्किल काफी बढ़ी हुई हैं। किसानों को हर पल अपनी फसल की चिंता सता रही है।

बुधवार की तुलना में गुरुवार को तामपान में इजाफा हुआ, इसके साथ ही दिन में तेज धूप निकली। हालांकि सुबह और शाम के साथ रात में मौसम अभी भी ठंडा बना हुआ है। सुबह 8 बजे के बाद छंट गए और तेज धूप ने इसकी जगह ले ली। वहीं दो दिनों से चल रही सर्द हवा पूरे दिन बंद रही, इसका असर रहा कि गुरुवार को अधिकतम तापमान 6 डिग्री बढ़कर 31.6 डिग्री पर पहुंच गया। साथ ही न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री का इजाफा हुआ जो 14.4 डिग्री आंका गया। इस साल अब तक के सबसे ज्यादा रकबे में गेहूं की फसल खड़ी है। जिले में गेहूं, चना, सरसों, मसूर और मटर की फसल खड़ी है। इसमें सबसे ज्यादा अकेले गेहूं की फसल है। मौसम भी अनुकूल है।

एक सप्ताह से लगातार गिर रहा था तापमान

गुरुवार को छोड़कर बीते एक सप्ताह की बात करें तो यहां तापमान लगातार गिर रहा था, जबकि इसके पहले यानी 22 फरवरी से इसमें इजाफा हुआ था, तब तापमान 32 डिग्री तक पहुंच गया था। जो कि बीते सप्ताह तक गिरकर 25 डिग्री पर आ गया। यहां तापमान में गिरावट इस सप्ताह हुई बारिश और ओलावृष्टि के साथ-साथ जम्मू की बर्फबारी और पश्चिमी विक्षोम का बड़ा असर रहा। जिसमें लगातार मौसम का गणित गड़बड़ाने से मौसम में फिर से ठंडक घुल गई थी जो अब धीरे-धीरे गायब होती जा रही है। हालांकि अभी भी यहां बारिश और हल्की बूंदाबांदी के आसार बने हुए है।
खबरें और भी हैं...