पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

चार विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस पदमुक्त

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पोहरी विधायक सुरेश राठखेड़ा और करैरा विधायक जसमंत जाटव ने बैंगुलुरु में विधायक पद से दिया इस्तीफा वहीं जिला कार्यकारिणी, ब्लॉक और मंडलम के नेताओं ने भी छोड़े पद

पूर्व विधायक हरिवल्लभ शुक्ला और पूर्व नपा उपाध्यक्ष अनिल शर्मा अन्नी ने नहीं दिया इस्तीफा

मुख्यमंत्री कमलनाथ से खफा होकर पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने के बाद जिले में भी इस्तीफों का दौर शुरू हो गया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष और ब्लॉक व मंडलम के पदाधिकारियों ने इस्तीफा दे दिया है। शिवपुरी, काेलारस, पाेहरी अाैर करैरा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस संगठन में एक भी पदाधिकारी नहीं बचा। यहां सिंधिया के पीछे पीछे पूरी कांग्रेस जाती दिख रही। हालांकि पिछोर विस में ब्लॉक अध्यक्ष के अलावा किसी अन्य नेता ने इस्तीफा नहीं दिया है। इस पूरे मामले में पिछाेर विधायक केपी सिंह भी चुप्पी साधे हुए हैं। फिलहाल उनसे किसी का संपर्क नहीं हो पा रहा है। पोहरी विधायक सुरेश राठखेड़ा और करैरा विधायक जसमंत जाटव द्वारा सिंधिया के समर्थन में इस्तीफा देने के बाद इन दोनों सीटों पर दोबारा चुनाव की स्थिति बन सकती है। हालांकि कुछ सिंधिया समर्थक पदाधिकारी व बड़े नेताओं ने अभी इस्तीफे पर चुप्पी साध ली है। वे सरकार की स्थिति स्पष्ट होने के बाद ही अपने बारे में निर्णय लेंगे। इधर, कांग्रेसियाें के इस्तीफाें अाैर भाजपा में अाने की सुगबुगाहट के बीच भाजपाइयाें की चिंता बढ़ गई है। कुछ नेताओं ने कहा कि इससे उन कार्यकर्ताओं का मनोबल गिरेेगा जो पार्टी के लिए लंबे समय से संघर्ष कर रहे थे।

पार्टी जिलाध्यक्ष बैजनाथ सिंह सहित प्रदेश और जिला स्तर के पदाधिकारियों के इस्तीफे

कांग्रेस जिलाध्यक्ष बैजनाथसिंह यादव, कार्यवाहक जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता, महिला कांग्रेस अध्यक्ष ऊषा भार्गव सहित प्रदेश महासचिव हरवीरसिंह रघुवंशी, प्रदेश सचिव राकेश जैन आमोल, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक गणेश गौतम, प्रदेश सचिव पारमसिंह रावत, विजय शर्मा, प्रहलाद यादव ने इस्तीफा दिया है। इसी के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष कमला यादव, जनपद उपाध्यक्ष बदरवास रामवीरसिंह यादव, सिंधिया जनसंपर्क कार्यालय प्रभारी प्रहलाद सिंह यादव ने इस्तीफे दिए हैं। जिले में पिछोर छोड़कर शेष चारों विधानसभा में कांग्रेस के मंडलम अध्यक्ष व कार्यकर्ताओं ने इस्तीफे दिए हैं।

अन्य जिलों में कहां कितने इस्तीफे हुए

{भिंड: शहर कांग्रेस (उत्तर) शैलेंद्र टेड़िया, ग्रामीण अध्यक्ष शिवप्रताप।

{अशोकनगर: जिलाध्यक्ष कन्हैयाराम लोधी, नारायण प्रसाद शर्मा प्रदेश महासचिव सहित 100 कांग्रेसी

{गुना: प्रदेश महासचिव योगेंद्र लुंबा, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष वंदना मांडरे, जिलाध्यक्ष विट्‌ठलदास

{मुरैना: पूर्व जिलाध्यक्ष करन सिंह जैन, जिला महामंत्री जिनेश जैन।

जिले की 5 विस क्षेत्र में जानिए इस्तीफों की पटकथा

{शिवपुरी: शहर कांग्रेस (उत्तर) शैलेंद्र टेड़िया, शहर कांग्रेस (दक्षिण) सिद्धार्थ लड़ा, शिवपुरी (ग्रामीण) से भरत रावत, पूर्व नपाध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह, खोड़ ब्लॉक से वीरसिंह लोधी ने इस्तीफे दिए हैं। लेकिन पोहरी से पूर्व विधायक हरिवल्लभ शुक्ला व पूर्व नपा उपाध्यक्ष अनिल शर्मा कांग्रेस नहीं छोड़ी है। दोनों सिंधिया के खास माने जाते हैं।

{कोलारस: कोलारस नगर परिषद अध्यक्ष रविंद्र शिवहरे, कोलारस ग्रामीण धर्मेंद्रसिंह रावत, कोलारस (शहर) ब्लॉक भरत सिंह चौहान, रन्नौद विपिन शर्मा, बदरवास योगेंद्र यादव ने इस्तीफे दिए हैं। भूपेंद्र यादव नगर परिषद उपाध्यक्ष बदरवास, हरीश अग्रवाल बल्ली ठेकेदार, बलवीर सिंह निवोरिया।

{पोहरी: पोहरी ब्लॉक से ब्रजकिशोर त्रिवेदी, बैराड़ से अध्यक्ष रामपाल यादव ने इस्तीफे दिए हैं।

{करैरा: करैरा ब्लॉक अध्यक्ष वीनस गोयल, नरवर ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश कुशवाह, दिनारा ब्लॉक अध्यक्ष भगतसिंह यादव, सीहौर ब्लॉक अध्यक्ष नल्ला रावत ने इस्तीफे दिए हैं। पूर्व ब्लॉक सगीर खान ने कहा कि वे सिंधिया के साथ हैं।

माफ करो! अब हम धुर विरोधी भी साथ-साथ हैं

शिवपुरी | सिंधिया के इस्तीफे से शिवपुरी जिले में राजनीतिक समीकरण पूरी तरह बदल गए हैं। पिछले चुनावों तक कांग्रेस-भाजपा के जो नेता धुर विरोधी के रूप में आमने सामने होते रहे हैं, अब वह एक ही पार्टी का झंडा थामे दिख सकते हैं।

इन तीन कारणों से समझिए बदलाव का असर...

टकराव...

कांग्रेसियाें के पार्टी में अाने का भाजपाई समर्थन कर रहे हैं लेकिन टकराव हो सकता है। क्योंकि आगे निकाय चुनाव में टिकट वितरण में यह स्थिति हो सकती है।

इन चिटि्ठयों पर चुप्पी ने बढ़ाया टकराव

{शिवपुरी: सिंधिया ने इस साल अक्टूबर में ग्वालियर-चंबल के दौरे किए। यहां कांग्रेसियों ने उन्हें कई समस्याएं बताईं। समाधान के लिए कमलनाथ को चिट्‌ठी लिखी लेकिन कुछ नहीं हुआ।
{मुरैना: मुरैना के कैलारस का शक्कर कारखाने को चालू कराने के लिए सीएम को पत्र लिखा तो बजाए चालू करने के उस कारखाने की संपत्ति समेटने (परिसमापन) के आदेश जारी कर दिए।

{भिंड: चंबल एक्सप्रेस-वे में से जब भिंड का 62 किमी का क्षेत्र हटाया तब भी सिंधिया ने सीएम को चिट्‌ठी लिखी लेकिन उन्होंने इस पर ध्यान नहीं दिया तो भिंड के कांग्रेस नेता व सिंधिया के नजदीकी पूर्व मंत्री राकेश चौधरी को सड़क पर उतरना पड़ा।

बैजनाथ यादव के घर पर लगा कांग्रेस जिला कार्यालय का बोर्ड हटाया

11 मार्च

10 मार्च

महा-राजनीति: शिवपुरी, काेलारस, पाेहरी अाैर करैरा विस में सभी कांग्रेस पदाधिकारियों के इस्तीफे

द ग्रेट एमपी पॉलिटिकल ड्रामा

कोलारस...भाजपाइयों ने कांग्रेस प्रत्याशी पर हमला कर दिया

कोलारस उप चुनाव के झगड़े में पूर्व विधायक महेंद्र सिंह यादव लहू-लुहान हुए। अब महेंद्र सिंह भी अपने नेता सिंधिया की खातिर भाजपा का दामन थामने को तैयार हैं। वहीं विधायक वीरेंद्र रघुवंशी भाजपा के निर्णय को सर्वोपरी मानकर सिंधिया व उनसे जुड़े लोगों का हृदय से स्वागत करने की बात कह रहे हैं।

घर में कहा-फर्ज निभाने जा रहा हूं, गनर से बोले- अभी आता हूं, लौटे नहीं, बाद में पता लगा दिल्ली पहुंच गए

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने पक्ष के मंत्री और विधायकों को गुपचुप तरीके से बेंगलुरु बुलवाया। क्योंकि पोहरी विधायक सुरेश राठखेड़ा 8 मार्च की सुबह भोपाल से ही घर लौटे थे। शाम को फोन आने के बाद परिजनों से बातचीत में कहा कि अपना फर्ज निभाने जा रहा हूं। इसके बाद पोहरी विधायक सुरेश धाकड़ ग्वालियर सर्किट हाउस पहुंचे। यहां ड्राइवर और बॉडीगार्ड से कहा कि कुछ देर में आ रहा हूं। करीब दो तीन घंटे इंतजार के बाद भी विधायक नहीं आए तो ड्राइवर और बॉडीगार्ड ग्वालियर में ही रुक गए। अगले दिन पता चला कि वो दिल्ली पहुंच गए हैं। इसके बाद ड्राइवर और बॉडीगार्ड शिवपुरी लौट आए।

पोहरी... एक दूसरे के धुर विरोधी राठखेड़ा-भारती आएंगे साथ: पोहरी से कांग्रेस विधायक सुरेश राठखेड़ा के इस्तीफा देने के बाद अब उनका भाजपा में आना तय है। भाजपा में पहले से इस क्षेत्र से दो बार विधायक रहे प्रहलाद भारती सक्रिय हैं। ये दोनों धुर विरोधी हैं। अब ये दोनों एक ही दल का झंडा थामेंगे।

करैरा... जसमंत और खटीक के बीच दूरियां, अब पास आएंगे: करैरा विधायक जसमंत जाटव ने भी विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। ये भाजपा में शामिल होंगे। भाजपा में ओमप्रकाश खटीक और उनके बेटे राजकुमार खटीक पहले से सक्रिय हैं। इनके बीच अभी दूरियां हैं।

पिछोर: पिछोर ब्लॉक अध्यक्ष रामकृष्ण पाराशर ने इस्तीफा दिया है। खनियाधाना ब्लॉक अध्यक्ष सलीम खान ने इस्तीफा नहीं दिया है।

{दतिया: जिला अध्यक्ष अशोक दांगी बागदा, संगठन मंत्री सिल्लन साहू, आईटी सेल के प्रदेश महासचिव चंद्रभूषण पटेरिया

{ श्योपुर: िजलाध्यक्ष बृजराज सिंह, गिर्राज चौधरी।

गुपचुप पहुंचे बेंगुलुरु

चुनाैती...

इस बदलाव के बाद नगरीय निकाय और पंचायत के चुनावों का सामना करना होगा। इन चुनावों के नतीजों से स्पष्ट होगा कि यह बदलाव सही रहा या गलत।

चिंता...

भाजपाइयों को चिंता है कि कांग्रेसियों के कारण चुनावों में टिकट कटने का खतरा रहेगा। क्योंकि कांग्रेस से आने वाले नेताओं को भी संतुष्ट करने की कोशिश होगी।

10 मार्च: झांसी तिराहे स्थित कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बैजनाथ यादव के निवास पर 10 मार्च को लगा जिला कांग्रेस कार्यलय का लगा बोर्ड।

11 मार्च: झांसी तिराहे स्थित कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बैजनाथ यादव के निवास पर में लगे जिला कांग्रेस कार्यलय का लगा बोर्ड को हटाया गया।

इनसाइड स्टोरी: आमने-सामने चुनाव लड़ने वाले थामेंगे एक ही झंडा

खबरें और भी हैं...