पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Pichhor News Mp News Construction Of Atm Room In Bank Stopped Due To Power Company Negligence

बिजली कंपनी की लापरवाही के कारण रुका बैंक में एटीएम कक्ष का निर्माण

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ऊपर से गुजरी लाइन को अभी तक नहीं हटा सका विद्युत विभाग

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित शिवपुरी की शाखा पिछोर में एटीएम मशीन रखी जाना है, इसके लिए एटीएम कक्ष का निर्माण कार्य चल रहा है, लेकिन सहकारी संस्था की भूमि से बिजली की लाइन निकालने के कारण कार्य नहीं हो पा रहा है। इसके लिए शाखा प्रबंधक रुद्घ पुरोहित िजली कंपनी के कार्यालय में कई वार पत्राचार कर चुके है, लेकिन बिजली कंपनी के अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे है। वहीं िजली कंपनी के जेई राहुल रंजन का कहना है कि बैंक प्रबंधक को पत्र द्वारा सूचित किया गया है कि 5 प्रतिशत अथवा 100 प्रतिशत योजना अंतर्गत राशि जमा करने के बाद ही लाइन शिफ्ट कराई जा सकती है। किसानों ने बताया कि एटीएम मशीन चालू होने से हमें बैंक के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे पैसों की आवश्यकता होने पर कभी भी पैसे निकाल सकेंगे।

एटीएम कक्ष का रुका काम।

अधिकारी नहीं सुन रहे

रुद्ध पुरोहित, प्रबंधक सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित्त शाखा पिछोर
खबरें और भी हैं...